
सत्यबन्धु भारत
पाली, हरदोई। पाली रूपापुर मार्ग पर खनिकलिपुर गांव के पास
टायर फटने से एक डंपर खाई में उतर गया। चालक ने सूझबूझ सेअपनी और हेल्पर की जान बचाई।
बुधवार को एक डंपर पाली रूपापुर मार्ग पर खनिकलापुर गांव के पास जैसे ही पहुंचा कि अचानक डंपर का टायर फट गया, जिससे डंपर अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। चालक ने बड़ी ही
सूझबूझ से अपनी और हेल्पर की जान बचाई। चालक और हेल्पर सुरक्षित है। डंपर को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। डंपर में गिट्टी भरी हुई है और यह पाली कस्बे के किनारे निजामपुर पुलिया के पास लगे हॉट मिक्स प्लांट पर गिट्टी लेकर जा रहा था ऐसा चालक ने बताया है।
