
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। शासन प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी खत्म होने के नाम नही ले रही,भ्रष्टाचार की नींव,अधिकारियों कर्मचारियों की सह पर ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान फैला रहे भ्रष्टाचार।
आपको बताते चलें कि यहां विकास खण्ड टड़ियावां की ग्राम पंचायत सैंती में सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी की सह पर हैंडपंप मरम्मत, रिबोर आदि का पैसा निकल गए हैं, जिसके बाद भी ग्राम पंचायत में कई हैंडपंप नलों की मरम्मत
का कार्य नही हुआ है। उक्त प्रकरण में सैंती गाँव निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम ने ग्राम विकास अधिकारी सहित जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच एवं हैंडपम्प नल की मरम्मत किये जाने मांग की है।
