
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर,उनाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र में आबकारी विभाग की
संयुक्त टीम ने देशी व विदेशी मंदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर व्यवस्थाएं सही मिली।
बीघापुर तहसील क्षेत्र में जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह, बीघापुर तहसील के निरीक्षक प्रदीप मौर्या व पुरवा के निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में रुजिहई स्थित देशी शराब ,धानीखेड़ा व भगवंतनगर में अंग्रेजी शराब की दुकानों में आकस्मिक
निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सब कुछ चाक चौबंद मिला।वहीं लोगों की माने तो क्षेत्र की कई देशी व विदेशी मंदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग व मिलावट की जा रही है।
