लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक



सत्यबन्धु भारत

बघौली,हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथियाई गांव में गैस सिलेंडर में खाना बनाते समय लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी आग से घर में रखा सामान जलकर हुआ खाक काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया  काबू। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे  हथियाई गांव में शशिकांत राठौर की पत्नी सोनी राठौर  घर मे खाना बना रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आज विकराल रूप धारण करती चली गई करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों के सहयोग से प्राइमरी विद्यालय में रखी अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाया गया यदि सिलेंडर फटता तो कई घर चपेट मे आ जाते  बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी  मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।