
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया परिसर में प्रधानमंत्री आवास
योजना के अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय में आवास लाभार्थीयों को चाभी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुरवा विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 60 लाभर्थियों को चाभी देकर लाभान्वित किया गया आवास की चाभी पाकर लाभर्थियों के
चेहरे खिल गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरवा विधायक प्रतिनिधि ने कहा भाजपा सरकार गरीब परिवारों को विभिन्न प्रकार की योजना से लाभान्वित करने का काम रही है।
इस मौके पर बिछिया प्रमुख,एडीओ पंचायत रवि शर्मा, रामकुमार बाबू, ग्राम विकास अधिकारी आनन्द दीक्षित, शशिकांत
अवस्थी,रूपेश श्रीवास्तव, रणंजय सिंह, अभिषेक वर्मा, महेश चन्द्, दिलीप भारतीय, विनोद शुक्ला सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
