
सत्यबन्धु भारत । सन्दीप कुमार
अहिरोरी/हरदोई। ब्लाक के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर में बिना कार्य कराए टीए के द्वारा एमबी कर दी गई जिसमें 210 मनरेगा मजदूरों को कागज पर भुगतान कर दिया गया। जिसमें ग्राम प्रधान ने ग्राम रोजगार सेवक व टी ए विमल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं । ग्राम प्रधान की शिकायत पर अहिरोरी बीडीओ पंकज यादव जांच
की बात कर रहे हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे ब्लॉक में हड़कम्प मच गया है। मनरेगा पोर्टल पर पड़ी डिटेल रिपोर्ट के अनुसार गोबर्धनपुर की जिस कच्चे रास्ते का रुपया निकाला गया है उसमें पंडित के बाग से सदिकामऊ गाँव तक गयी सड़क का हवाला देकर 210 मेंडेज का पेमेंट 42840 रुपये फर्जी लेबरों के खातों में डाल दिया गया है। ग्राम प्रधान रामशंकर ने बताया जब उनको इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने सचिव से बात की तो उन्होंने भी मस्टर रोल पर अपने हस्ताक्षर न होने की बात कही अब सवाल यह उठता है । जब ग्राम प्रधान व सचिव ने मस्टर रोल पे हस्ताक्षर ही नही किये तो उक्त लेबरों की
फीडिंग कैसे हो गयी । वहीं जिन मनरेगा मजदूर गोपाली,रमेश,अमरपाल तारकनाथ,जयचंद आदि के खातों में भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया हम लोगों ने उक्त रोड पर अभी तक काम किया ही नहीं है। हमारे खातों में ग्राम रोजगार सेवक द्वारा
फर्जी भुगतान किया गया है। वहीं टीए विमल शर्मा ने बताया ग्राम रोजगार सेवक ने उन्हें विश्वाश में लेकर और यह कहकर एमबी करवा ली कि उक्त कार्य जल्द ही करवा दिया जायेगा।
