लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ मंजरी भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन




सत्यबन्धु भारत

बाराबंकी : स्वैच्छिक संस्था महिला उत्थान संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन   स्थानीय मलिक मैरिज हाल लखपेड़ाबाग बाराबंकी में किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुश्री मंजरी भारद्वाज  के द्वारा दीप  प्रज्वलित कर किया गया ! मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण  के लिए अनेकों अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जैसे नया सवेरा , नई रोशनी , नई उड़ान , उस्ताद , सीखो और कमाओ एवं अन्य व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है परंतु अल्पसंख्यक समुदाय को इसकी जानकारी बहुत ही कम हो पा रही है इसी नाते भारत सरकार द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार हो सके और अल्पसंख्यक वर्ग इससे अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकें ! कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हाजी आरिफ शफी वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित हो रही हैं अल्पसंख्यक समुदाय का दायित्व बनता है कि उनका शत प्रतिशत लाभ उठाएं तथा संचालित योजनाओं के बारे में अपने पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें , संस्थान के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन सिद्दीकी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उस्ताद स्कीम जो कि बहुत ही कुशल कारीगरों के लिए लाभदाई है उसका आप लोग इसका लाभ उठा सकते हैं कार्यक्रम में नारायण पपेट ग्रुप , लखनऊ द्वारा कठपुतली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम  को रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी  प्रमोद अग्रवाल , निहाल अहमद एडवोकेट , मोहम्मद कामिल सिद्दीकी , रूपचंद रावत , संदीप कुमार , योगेश तिवारी , डॉ निर्मला सक्सेना , डॉ आफाक उस्मानी  आदि ने संबोधित किया !