लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शोध की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जाएगा



सत्यबन्धु भारत

मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने आज की बैठक में शोध की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। जहां उन्होंने यह बताया कि शोध कार्यों में नवाचार का शामिल होना अत्यंत आवश्यक है जिससे समाज के लिए कुछ हितकर किया जा सके। कुलपति ने इस बात पर विशेष बल दिया कि शोधगंगा की पवित्रता को अक्षुण्ण रखा जाएगा और किसी भी तरह के कदाचार को बढ़ावा एवं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कुलपति ने साफ शब्दों में यह कहा की शोध में पीसे हुए आटे को फिर से पीसना शोध की सामाजिक योगदान की क्षमता को बुरी तरीके से प्रभावित करती है। शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सभी विभागों में वाईफाई की सुविधा एवं सुसज्जित पुस्तकालयों की सुविधा को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित पीएचडी कार्य प्रभारी प्रोफेसर विनोद सिंह ने यह सुझाव दिया कि पीएचडी मौखिकी में शामिल आचार्यों की सहमति भी आवश्यक होनी चाहिए। कुलपति ने इस पर दिशा निर्देश देते हुए यह कहा कि सभी पीएचडी मौखिकी की परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और यह रिकॉर्डिंग देखने के बाद ही पीएचडी कार्य प्रभारी छात्र/छात्रा को पीएचडी उपाधि देंगे।