लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतिम दिन चौपाल आयोजित



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। पोषण माह के समापन के अंतिम दिन ब्लॉक सभागार में चौपाल आयोजित की गई । जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने अनुभव साझा किए गए।कार्यक्रम में एक गर्भवती महिला की गोद भराई की गई। प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ने 6 माह के शिशु को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।
 सीडीपीओ अजय यादव ने बताया कि पोषण माह में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करके  लाभार्थियों को पोषण के संबंध में जानकारी दी गई। 1 से 30 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति पवन पासवान ,भोले प्रधान, सुपरवाइजर उषा देवी ,गुलपतराम,अनिल कुमार, अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।