
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद में किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,पुरवा सेवक उत्तम चन्द्र लोधी ने अपने समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जनपद में किसान,नौजवान, पटेल यात्रा को लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आशा खेड़ा चौराहा सोहरामऊ में पुरवा सेवक व पूर्व विधानसभा
प्रत्याशी उत्तम चन्द्र(राकेश लोधी) ने अपने समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत। अपने उद्बोधन में नरेश उत्तम पटेल ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कि बिगड़ी कानून व्यवस्था व प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से किसान नौजवान परेशान है फसलों की कीमतें नही मिल रही है, कुटीर उद्योगों की दुर्दशा है। गैस जो समाजवादी की सरकार में ₹500 की थी वह अब बढ़कर 1000 की हो गई है महंगे पेट्रोल डीजल की वजह से सभी प्रकार के उद्योगों में भारी महंगाई देखने को मिल रही है किसान सड़कों पर आ गए हैं एवं नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं बीजेपी सरकार ने केवल जनता से वादे किए हैं और वादे के नाम पर खाली पिटारा का सपना दिखा
रहे हैं लेकिन अब जनता पूरी तरीके से यह समझ चुकी है 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को शासन सत्ता पर बिठाकर जनता जनार्दन यह साबित कर देगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा ब्रजेंद्र यादव(मोनू) ,राजू यादव बिकास सिंह, गोलू सिंह, गोलू शुक्ला, कुलदीप अवस्थी, दीप सरदार, संजय रावत, पंकज लोधी, लाला, दिलीप यादव,नितिन राजपूत, फूलचन्द्र लोधी, राकेश चन्द्र, बांकेलाल(सभासद), शिवमूरत लोधी, रोहित यादव,
राजीव यादव, अमन यादव, अमित यादव, राम अवध कुशहरी, अश्वनी यादव, शकील अहमद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
