लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संचालित उपकेन्द्र पर लगा कूड़े के अंबार



सत्यबन्धु भारत

बेनीगंज,हरदोई। विकासखंड कोथावां के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात गांव उलजा में स्वास्थ्य महकमे का संचालित उप केंद्र बना हुआ है। जहां पर कुछ अराजक तत्व अपनी दबंगई के चलते उप स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने की परिधि में घूरे डाल रहे हैं।शासन की महत्वाकांक्षी योजना"स्वच्छ भारत मिशन"को शर्मसार कर रहे हैं। अपना नाम न बताने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इसी उप स्वास्थ्य केंद्र पर हर महीने के बुधवार को गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण भी होता है। हम लोग विवश हैं,इतनी गंदगी के चलते साफ सफाई नहीं हो रही है। इस समस्या से स्वास्थ्य महकमा 'कान में तेल' डालकर चुपचाप बैठा है। जबकि बरसात थमने के बाद संचारी रोग पर नियंत्रण करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा फरमान जारी किए जा चुके हैं। सभी जिम्मेदार लोग अंजान बने हैं।इस संबंध में सी0एच0सी0 अधीक्षक विपुल वर्मा कोथावां से फोन वार्ता होने पर बताया कि अराजकतत्वों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारी को जानकारी दी जाएगी।दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।