लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

 कोरोना गाइडलाइन के तहत ही मनाएं त्योहार- सतेंद्र सिंह



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली परिसर में रविवार शाम पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार त्योहारों को मनाने की सलाह दी गई। कोरोना गाइडलाइन का पूर्णता पालन करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्षता कर रहे सीओ शाहाबाद सतेंद्र सिंह ने कहा कि नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के तहत पुराने नियमों के तहत की चेहल्लुम त्योहार मनाएं। अभी कोई नया नियम नही आया है। बैठक में मौजूद प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने मुस्लिमों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर में त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में मौजूद प्रभारी निरीक्षक ने शासन के दिशा-निर्देश को पढ़कर लोगों को सुनाया और कोई जुलूस नहीं निकालने की जानकारी दी। बैठक में नगर के तमाम संभ्रांतजन उपस्थित रहे।