
सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुक्रम में 11 सिंतबर 2021 को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्री-ट्रायल बैठक दिनाँक 02/09/2021 को न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायधिकरण पीठासीन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई अलका
पाण्डेय की उपस्तिथि में बैठक की गयी। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संबंधी याचनाओ का सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। जिसकी तैयारी को लेकर उन्होनेे जनपद की समस्त बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु चर्चा की । उन्होंने कहा कि मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित पक्षकारों व उनके अधिवक्ताओं को आगामी राष्ट्रीय लोक
अदालत में वादों के निस्तारण से संबंधित सुलहनामा कार्यालय ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,हरदोई में 11 सिंतबर से पूर्व या 11 सिंतबर को दाखिल करने हेतु अपील भी की। इस अवसर पर बीमा कम्पनी अधिवक्ता एस. के.सिंह,संजीव कुमार दुबे, श्रवण कुमार दीक्षित, सर्वेश कुमार रस्तोगी,शैलेन्द्र सिंह,राजेश कुमार अस्थाना,सुरेश पाल वर्मा,विमल कुमार मिश्रा व लक्ष्मी कांत आदि मौजूद रहे।
