
सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकुही निवासी एक किशोर की गुरुवार की सुबह घर में बिजली बोर्ड तारों को सही करते समय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मृत्यु हो गई।
बतातें चलें गुरुवार की सुबह निवासी ग्राम कुकुही कोतवाली कछौना साहिल (12) पुत्र ऐजाज अपने घर में लगे बिजली बोर्ड में तारों को सही करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गया, किशोर विद्युत बोर्ड में चिपक गया। विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक किशोर कस्बे में स्थित लाला भभूती प्रसाद स्कूल कक्षा 6 का विद्यार्थी था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता कस्बे में बेकरी का काम करते हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का
रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने जागरूकता के अभाव में प्रशासन को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।
