लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह ने बीघापुर ब्लॉक के पिपरासर व कर्मी गढ़ेवा  के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुँच कर  विभागीय दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।
बीएसए ने पिपरासर में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया और ठेकेदार को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।कर्मी गढ़ेवा के स्कूल पहुंच कर बीएसए जय सिंह ने छात्रों के पठन पाठन को परखा और बच्चों के जवाब से संतुष्ट नजर आए।इसके पश्चात बीएसए ने बीघापुर ब्लॉक संसाधन केंद पहुँच कर लेखा जोखा व अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया।इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह व महामंत्री विजय सिंह ने पहली बार बीआरसी पहुचे बीएसए का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्होंने शिक्षकों की तमाम समस्याओं पर बीएसए से चर्चा की।बीएसए ने शिक्षक नेताओं को समस्याओं पर विचार कर निदान करने का आश्वासन दिया।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नसरीन फारुखी,पवन सिंह, अमित कुमार, जय शंकर आदि शिक्षक मौजूद रहे।