
सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज,हरदोई। विकासखंड कोथावां के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरी में गुरुवार सुबह की तड़के से तेज भारी- भरकम बारिश होने से ग्रामीणों के घरों में पानी जा घुसा,जिससे ग्रामीणों के कच्चे मकान,छपरा गिरना शुरू हो गए हैं।
जिम्मेदार कान में तेल डालकर चुप्पी बांध कर बैठे हुए हैं। जिसके बाबत में ग्राम वासियों में राजकुमार,लाखन, सुधीर,अम्बरलाल, रामचंद्र,रामकली, रामसेवक, अरविंद ,गुड्डू आदि सहित उप जिलाधिकारी संडीला को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि हम लोगों के घर गांव के दक्षिण भाग में हैं, जिसका पानी का बहाव दक्षिण से उत्तर की ओर एवं पुरानी रास्ता आबादी से बाग के किनारे थी। किंतु कुछ दिन पूर्व गांव के ही बलवीर सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह द्वारा हम लोगों का पानी खाई
उठाकर रोक दिया गया। चुनावी रंजिश के कारण तार पहले से ही लगा दिए गए थे। पानी रुक जाने से घरों में घुस रहा है।जिससे कि श्रीकृष्ण पुत्र प्रीतम का छपरा गिर गया है, वहीं पर कच्ची दीवार गिरने के कंगार पर आ चुकी है। ऐसा ही रहा तो आम जनमानस को जीना दूभर हो जाएगा।
वहीं उप जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए आदेशित किया गया।
