
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लेकर पूछताछ की। तो उसके
पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यम पुत्र संजय निवासी कामेपुर थाना शाहाबाद बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
