
सत्यबन्धु भारत
बहराइच: बहराइच की धरती पर गरजे सतीश चंद्र मिश्रा ब्राह्मण समाज से किया अपील सरकार बनवा दो ब्रहमण समाज पर हुए हर जुर्म अत्याचार अन्याय का करेंगे गिन गिन कर हिसाब सरकार बनने पर ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार की निष्पक्ष कराऊंगा जांच दोषियो को कतई बख्शा नही जाएगा बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 30.8.2001को प्रबुद्ध समाज के सम्मान सुरक्षा व तरक्की आदि को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन हरियाली रिसोर्ट में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्र राष्ट्रीय महासचिव बहुजन समाज पार्टी सांसद राज्यसभा रहे विशिष्ट अतिथि नकुल दुबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, ओपी त्रिपाठी पूर्व एमएलसी संयोजक प्रबुद्ध समाज पूर्वांचल एवं माननीय दिनेश चंद्रा जी नेता विधान परिषद मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन बस्ती फैजाबाद मंडल पवन गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल राज कुमार कुरील मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल श्याम जी चक्रवर्ती मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल छोटेलाल गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल प्रदीप कुमार गौतम, उमेश चंद तिवारी, अशर्फीलाल गौतम सेक्टर प्रभारी देवीपाटन, प्रभारी /प्रत्याशी दिनेश शुक्ला विधानसभा क्षेत्र 285-महसी सभी प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ सेक्टर प्रभारी गण जिला कमेटी विधानसभा कमेटी एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध समाज के साथी गण मौजूद रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि का शंख ध्वनि एवं स्वास्ति वाचन के द्वारा स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि के समक्ष प्रबुद्ध समाज ने यह संकल्प लिया कि जिस तरीके से प्रदेश में हमारे समाज के साथ जुर्म अन्याय हुआ है उसको होने वाले 2022 के आम चुनाव में 2007 की तरह दलित समाज सहित सर्व समाज का भाईचारा बनाते हुए कानून के द्वारा कानून का राज लाने के लिए बहन को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर प्रबुद्ध समाज विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया ।
