
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
मंझिला,हरदोई। मंझिला थानाक्षेत्र के गांव आंझी में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से अवसाद में चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक आंझी गांव निवासी भन्नू (65)वर्षीय पुत्र रामलाल ने गांव के कुछ दूरी पर पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि भन्नू का काफी समय से इलाज चल
रहा था। जिसके चलते मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था।
देर रात तनाव में आकर भन्नू ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद सवेरे पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा
भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहीं मझिला पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने फांसी लगाने के मामले में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जाएगी।
