
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर,उन्नाव। थाना क्षेत्र के पांडेपुर ग्राम प्रधान के साथ गांव के कोटेदार व पूर्व प्रधान के पुत्र सहित चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधान के प्रार्थना पत्र पर
पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपितो का शांति भंग में चालान कर दिया।
प्रधान गोविंद प्रसाद पाल ने दिये गए प्रार्थना पत्र में कहा कि रविवार की शाम को ग्रामीणों की शिकायत कोटेदार मनोज कुमार केवल बॉयोमेट्रिक मशीन पर अँगूठा लगवा रहा है राशन नहीं दे रहा है इस पर वह कोटेदार
की दुकान पर गये और बिना राशन दिए अँगूठा लगाने से रोका तो कोटेदार और वहाँ मौजूद पूर्व प्रधान के पुत्र दिनेश यादव, संतोष व लल्लन गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़े और जान से मारकर 2022 में फिर से प्रधान का चुनाव कराने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक बताया कि केस दर्ज कर चारों आरोपितों का शान्ति भंग में चालान कर दिया है।
