लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सड़क हादसे में उचित दर विक्रेता की दर्दनाक मृत्यु



सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। बीती रात कासिमपुर थाना अंतर्गत संडीला-मल्लावां मार्ग पर ग्राम जरियारी के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कछौना ब्लाक के ग्राम पैरा निवासी संदीप सिंह (कोटेदार) पुत्र राजपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में दो छोटे-छोटे बेटे व एक बेटी के सर से पिता का साया उठ गया।