
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर, उन्नाव। परिषदीय स्कूल में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।आनन-फानन में स्कूल के टीचर्स ने कमरा कराया खाली।गनीमत यह रही कि उस वक्त स्कूल में लंच चल रहा था नहीं तो हो सकता था कोई बड़ा हादसा। बीघापुर ब्लॉक के खेसुवा के प्राथमिक विद्यालय में जब दोपहर को मिड डे मील दिया जा रहा था उसी समय एक क्लास में जमा रद्दी
से विशालकाय अजगर निकल आया और कमरे में घूमने लगा।अजगर को देखकर छात्रों में हड़कंप मच गया उन्होंने इसकी जानकारी अपने शिक्षकों को दी ।भयभीत टीचरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर विद्यालय से अजगर को निकाला तब जाकर स्कूल के स्टॉफ व बच्चों ने राहत की सांस ली।विगत रहे कि एक सप्ताह पूर्व ब्लॉक के ही दादामऊ के प्राथमिक विद्यालय में काला सर्प निकलने से स्कूल के स्टॉफ में
हड़कंप मच गया था गनीमत यह थी कि उस समय स्कूल में कक्षाएँ संचालित नहीं हो रही थी।इस बाबत जानकारी करने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी नसरीन फारूकी ने बताया कि वह अभी पार्टी में व्यस्त हैं इसलिए बात नहीं हो सकती है।
