लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दरोगा का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने पर निलंबित

ऑडियो में दरोगा ने विभागीय उच्च अधिकारियों के लिए प्रयोग की अभद्र भाषा




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

मझिला,हरदोई। दरोगा का विभागीय उच्च अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने बाला ऑडियो वायरल होने से जिले भर में हलचल मच गई। वायरल ऑडियो का तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सतेन्द्र सिंह को जांच सौंपी,जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दरोगा पर निलंबन की कार्यवाही करते हुए एसपी अजय कुमार ने प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी गई।

हरदोई जनपद के मझिला थाने में तैनात दरोगा आर.डी. रावत ने सीनियर अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा व गली-गलौज भाषाशैली का प्रयोग करते हुए जनपद से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों के साथ -साथ भाजपा सरकार को भी नही वख्शा। वायरल ऑडियो में दरोगा की भाषाशैली व अन्तर्गल वार्तालाप इतना अभद्र था कि जिले भर में हड़कम्प मच गया।
दरोगा को ऑडियो उच्च अधिकारियों को गालीगलौज करते हुए साफ सुना जा सकता है कि इस बार भाजपा की सरकार नही बनेगी। सपा-बसपा में से ही किसी की सरकार बनेगी। सरकार चुनाव जीतने के लिए ही उच्च वर्ग को डीजीपी बनाना चाहती है। इसके अतिरिक्त शर्मसार भाषाशैली का प्रयोग करते हुए दरोगा ने उच्च अधिकारियों को भी नही छोड़ा।
ऑडियो वायरल प्रकरण पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दरोगा को एसपी अजय कुमार ने निलंबित कर दिया।
प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ सिटी हरदोई को सौंप दी।