सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज,हरदोई। एन्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगें हांथों गिरफ्तार किया है। भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर पीड़ित से 50 हजार रुपये मांगे थे। बेनीगंज थानाक्षेत्र के अल्हाददपुर निवासी रोशन गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंची। जहां से लेखपाल विनीत यादव को पीड़ित से 10
हजार रुपये लेते हुए रंगे हांथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल को
कोतवाली लाया गया जहां उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
