लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान



सत्यबन्धु भारत दीपक मिश्रा 

उन्नाव। सोनिक पॉवर हाउस से बने फीडर चमरौली प्रथम व द्वितीय के गांव में मंगलवार से जबरदस्त बिजली कटौती से 24 घण्टे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।


सोनिक पॉवर हाउस से बने फीडर चमरौली प्रथम व द्वितीय से जुड़े गाँव सोनिक,मुर्तजानगर,ओरहर, रायपुर बुजुर्ग, सरायं कटियान, ओरहर, बड़ौरा व तारगांव सहित तीन दर्जन गाँव व दो सैकड़ा मजरों में बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार सुबह से जबरदस्त बिजली कटौती व आंधी पानी के चलते 24 घण्टे से आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं में रामसजीवन, इंद्रपाल,बब्बू द्विवेदी, श्यामू सिंह व रघुनन्दन राजपूत ने बताया दो दिनों से 18 घण्टे में जबरदस्त रोस्टिंग के चलते दो घण्टे भी बिजली न मिल पाने से हम लोग परेशान हैं। घरों में लगे बल्ब व घरेलू पंखे शो पीस होने के साथ इन्वर्टर भी धड़ाम हो गए। पीने के पानी को लेकर बिजली के अभाव में लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है हवा व बारिश शुरू होते ही आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली विभाग के कर्मी फोन तक नही उठाते हैं। जिससे दिक्कत उठाना पड़ रहा है।




जे ई विजयपाल यादव से सम्पर्क करने पर बताया अधिकांश गाँव में तेज हवा व बारिश  के चलते फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गयी थी। मरम्मत का काम पूरा होने पर  आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। अधिकांश गांव में फाल्ट की वजह से आपुर्ती ठप है।