लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हिमाचल: अनियंत्रित होकर हवा में लटकी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस



सत्यबन्धु भारत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के बरोहकड़ी में बुधवार देररात हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आधी बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। बस में सवार करीब 24 यात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैैै। सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।