
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
मल्लावां,हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार कि बीती रात घर में घुसकर एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाना मल्लावां में
आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। राघवपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की रात अपने घर पर कमरे में लेटी हुई थी। तभी गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया की उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। पड़ोस के ही फिदा हुसैन अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। शोरगुल
करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी फिदा हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
