लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

धूमधाम से गणपति बप्पा का हुआ विसर्जन



सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा

उन्नाव । जनपद ब्लॉक बिछिया के तौरा गांव अर्धांगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे चल रहे सप्त दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का कार्यक्रम गुरुवार को श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन बड़े धूमधाम के साथ किया गया । श्रद्धालुओं ने कीर्तन भजन  के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा के बाद बजरंग धाम मंदिर तौरा के निकट शारदा नहर मे गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ  जयघोष के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया । विसर्जन के पूर्व आचार्य अनुराग बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री गणपति बप्पा का शृंगार व हवन पूजन किया l साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया l हवन पूजन मे सैकड़ो श्रद्धांलुओं ने  गणपति बप्पा से अपनी अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए उनके चरणों मे माथा टेका । शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष झमाझम बारिश के चलते भजनों पर जमकर थिरके। वही गणपति बप्पा के भक्तो ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l जिसमे हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद चखा l इस अवसर पर सुनील बाजपेयी, दीपू बाजपेयी, राजन अवस्थी, करुणा अवस्थी, अमित मिश्रा,नवीन शुक्ला,वरुण पाण्डेय, विपिन द्विवेदी,
मनीष अवस्थी,आश्रय,अनुज मिश्रा,अनमोल,अतुल,दीपांशु,हिमांशु, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, स्वाप्निल,आकाश बाजपेयी, शशांक मिश्रा आदि मौजूद रहे।