लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

धूमधाम से मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय जयंती



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। भारतीय राजनीति में एकात्म मानववाद और अंतोदय जैसे सिद्धांतों का समावेश करने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदोई में  धूमधाम से मनाई गई। भाजपा हरदोई के जिला पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पा अर्चन करते हुए उनसे जुड़े संस्मरणओं की चर्चा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन,सत्येंद्र राजपूत,अनुराग मिश्रा,कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह,अपर शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह राठौर,सत्यम शुक्ला,हर्षित मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।