
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
पाली,हरदोई। एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पाली पुलिस ने एक महीने बाद गर्रा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि किशोरी को पुलिस कुछ रोज पहले ही बरामद कर चुकी है । गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को
हरदोई के ऊंचा थोक मोहल्ले का विमलेश पुत्र बाबूराम बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । पीड़ित पिता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया था, कि उसकी नाबालिग बेटी को भगाने में मेघपुर गांव की मां बेटी ने भी सहयोग किया था। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी । करीब 1 माह बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी युवक विमलेश को पाली के
गर्रा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस किशोरी को पहले ही बरामद कर चुकी थी। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
