
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक सभागार में प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें निर्देशालय द्वारा जिलास्तरीय मास्टर टेनरो
द्वारा ग्राम सभा की बैठको में राजवित्त , पंद्रवेवित्त से मिले धन की किस प्रकार कार्य योजना बनाकर गाँव का विकास कराने के विषय मे जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों को किस प्रकार पुरस्कृत किया जाये। प्रधानों कर्त्तव्य उनके अधिकार व 73 वे सविधान संशोधन से कैसे सशक्त किया जाये। इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार, वर्षा मिश्रा, व प्रीति चंद्रा द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
प्रक्षिक्षण के दौरान वहाँ मौजूद एडीओ पंचायत रवि शर्मा की अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें बिछिया सीएचसी ले जाया गया
जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनकी जाँच कर उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से सोनिक प्रधान पति राज कुमार,
सराय काटियान प्रधान सुनील साहू, रुपऊ प्रधान संजय रावत, मैता प्रधान राजेंद्र कुमार सहित कई प्रधान मौजूद रहे।
