
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
मल्लावां हरदोई। जनपद उन्नाव के गंज मुरादाबाद एक्सप्रेस वे पर 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने कई सैकड़ा वाहन से हजारों की संख्या में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला एक्सप्रेस वे पर आया हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया जिंदाबाद के नारे लगाकर आकाश गुंजायमान कर दिया 5 मिनट तक अखिलेश यादव टिल्लू भैया की बातचीत हुई जिससे उनके समर्थकों में और जोश बढ़ गया।
बताया जाता है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में समाजवादी पार्टी के कप्तान सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के लिए जा रहे थे। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहेब जमा, भावी प्रत्याशी हाजी सलीम कुरेशी, मेराज कुरेशी, फरीद खान, मुनेंद्र यादव, हरिनाम यादव, संदीप शुक्ला, विमल पटेल अनुराग पटेल बुद्धि
प्रकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
