लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा



सत्यबन्धु भारत जवेद

हरियावां,हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तत्वावधान में मगलवार को एस एस डिग्री कालेज मे  हरियावाँ ब्लाक के पत्रकारो के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार इन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि के रुप मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर व जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह  संयुक्त रूप से मजूद रहे किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर ने पत्रकारिता के कई अनुभव शेयर करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा उन्होंने जिला अध्यक्ष सहित हरदोई की पूरी अच्छी टीम की सराहना की । सदर तहसील जिला अध्यक्ष अजय सिंह अपने पत्रकारिता के लंबे कैरियर में कभी किसी भी संगठन से न जुड़ने की बात कहते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में जुड़ना उनके लिए बहुत अच्छी अनुभूति है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नवगठित ब्लॉक हरियावां इकाई को बधाई देते हुए संगठन व पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील की ।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को मिशन मानकर समाज का दर्पण बनने का हम सभी लोग काम करें। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित अवस्थी को घोषित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार राहुल सिह, विशेष श्रीवास्तव, रामदास वर्मा , दुर्गेश  दीक्षित,  विजय अवस्थी, जावेद खाँ, अनुज गुप्ता , शिवम, अनीश सिह, अमित मिश्रा  शुभम मिश्रा, शकील सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मोहन श्रीवास्तव ने की तथा उन्होंने अपने शुरुआती दौर की पत्रकारिता के कई अनुभव भी सबके साथ बांटे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महासचिव संजय सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मोहन श्रीवास्तव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महासचिव रजनीश सिंह व तहसील सदर अध्यक्ष अजय सिंह मौजूद रहे।