
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम
फतेहपुर गयन्द ईट भट्ठा के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पेढ़वा निवासी रामलाल (45)
पुत्र लिक्खा किसी काम से शाहाबाद गया था। वापस घर आते समय फतेहपुर गयंद गांव के ईट भट्टे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना के बाद मौके से भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर
पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने चालाक समेत ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। मृतक रामलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
