लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आधा दर्जन से अधिक बकायेदारों के बिजली कनेक्शन कट



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान शुरू कर रखा है। आधा सैकड़ा से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काट कर उनकी बिजली गुल कर दी गई।  विद्युत कनेक्शन काटे गए। 

अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में, बीघापुर कस्बा में सचिन मेडिकल स्टोर ,ओम मोटर्स सहित 7 लोगों के कनेक्शन काटे गए, गढ़ेवा में 7 ,सहिबीखेड़ा में 6 ,करनाईपुर में 22 ,गिरजानगर में 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान प्रारंभ कर दिया है। अब तक बकाया बिल और अवैध कनेक्शन के रूप मे सैकड़ों उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। खास बात है कि एक बार कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के साथ रि-कनेक्शन के लिए अलग से राशि जमा करना पड़ेगा, तभी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी अगर उपभोक्ताओं ने तीन महीने के अंदर बिल जमा नहीं किया तो बिजली विभाग उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिसमें कुर्की जब्ती शामिल है।