लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रैक्टर-ट्राली से घायल हुई बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिली एंबुलेंस

7 वर्षीय बच्ची को बाइक से जिला अस्पताल लेकर गया पीड़ित पिता





सत्यबन्धु भारत

पाली, हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के रमनगरिया गांव में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जब बच्ची को लेकर पिता पाली थाने गया तो इलाज कराने कहकर पुलिसकर्मियों ने पीएचसी पर भेज दिया। जहां उपचार न करके पीएचसी के कर्मचारियों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस न मिलने से मजबूरन पीड़ित पिता बच्ची को बाइक से 55 किलोमीटर दूर हरदोई जिला अस्पताल लेकर गया।

पाली थाना क्षेत्र के रमनगरिया गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि रविवार को उसकी 7 वर्षीय बेटी आज्ञा देवी घर के बाहर गली में खेल रही थी तभी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर ट्राली गांव के ही एक व्यक्ति की बताई है। श्याम सिंह अपनी 7 वर्षीय बच्ची को लेकर पाली थाने पहुंचा जहां से पहले इलाज कराने को कहकर पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेज दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के बाद वहां के चिकित्सकों ने बिना किसी इलाज के ही बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और श्याम सिंह को स्वयं ही जिला अस्पताल ले जाने को कहा। श्याम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर उसे बताया गया कि एंबुलेंस नहीं है जिसके कारण वह मजबूरन बाइक से 55 किलोमीटर दूर हरदोई जिला अस्पताल बच्ची को लेकर जा रहा है। पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एंबुलेंस में विभिन्न स्वास्थ्य सेवा में रहती हैं जिससे मरीज को इमरजेंसी में काफी सहूलियत मिलती है। बाइक से बच्ची को लेकर पीड़ित पिता जिला अस्पताल गया है, राह में कोई अनहोनी हो जाए इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है।