लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

'महिला मानवाधिकार : कानून और पैरोकारी' विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन



सत्यबन्धु भारत

आली की ओर से 'महिला मानवाधिकार : कानून और पैरोकारी' विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। लखनऊ में हुई इस ट्रेनिंग में संविधान, संवैधानिक मूल्य, मौलिक अधिकार और संविधान के तीन स्तंभों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार में समुदाय स्तर पर काम करने वाली 16 संस्था से ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले 54 साथी शामिल हुए। बतौर संदर्भ व्यक्ति प्रतीक ने विभिन्न गतिविधि के माध्यम से भारतीय संविधान और प्रस्तावना पर चर्चा की। दूसरी संदर्भ व्यक्ति और आली की सदस्य अपूर्वा ने मौलिक अधिकार को जीवन से जोड़ते हुए बात आगे बढ़ाई। इसके साथ ही संदर्भ व्यक्ति के तौर पर नीति सक्सेना, तूलिका श्रीवास्तव, रेनू मिश्रा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शुभी जे, नीतू, नगीना और हिबा ने किया। आली टीम से भी 6 सदस्य प्रतिभागी के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरती गईं।