
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे तहसील सदर के सभागार मे आयोजित विधिक
जागरूकता शिविर में एसिड पीड़ित व अन्य पीड़ितों के लिए व प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही क्षतिपूर्ति योजना 2014 विषयक पर लोगों को जागरूक किया गया | जागरूकता शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार महोदय अवधेश कुमार ने की। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को एसिड पीड़ितों को मुआवजे का प्रावधान के बारे में बताया कि मानसिक संताप, तेजाब हमले से प्रताणित, जलने पर शरीर का 25 प्रतिशत अधिक का प्रभावित होने आदि। क्षतिपूर्ति के लिए पीड़ित व्यक्ति को
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा । सहायता के लिए तहसील परिसर में संचालित लीगल एड क्लीनिक में संपर्क किया जा सकता है। लीगल एड क्लीनिक संचालक फ़रहान सागरी व परा विधिक स्वय सेवकों ने विषय वस्तु
पर उपस्थित लोगों को जानकरी दी। पीएलवी वी विवेक कुमार सिंह, कौशल दीक्षित, विमलेश शर्मा, शिवम शुक्ला, श्यामू सिंह मौजूद रहे। शिविर में 25 लोग मौजूद रहे।
