
सत्यबन्धु भारत। रजत अवस्थी
उन्नाव | शनिवार असोहा थाना क्षेत्र के समाधा मे ट्यूबवेल के गड्ढे की सफाई के दौरान गिरने से ट्यूबवेल मालिक सहित दो की मौत, एक घायल । एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुच शवों को बाहर
निकला घायल को अस्पताल भेजा । एसडीएम राजेश चौरसिया ने जहरीली गैस से मौत की संभावना व्यक्त की । शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
थाना क्षेत्र के सामाधा गांव के बाहर लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बिनदौवा निवासी रामसेवक का कृषि फार्म है उसी मे ट्यूबवेल है । शनिवार को दोपहर मे ट्यूबवेल के गड्ढे की सफाई के लिए रामसेवक ने समाधा निवासी प्रहलाद 18 वर्ष पुत्र अमृतलाल के साथ ट्यूबवेल की सफाई करने लगे । सफाई के दौरान कीचड़ होने से प्रहलाद ट्यूबवेल के गड्ढे मे फंस गया जिसको निकलने के लिए रामसेवक भी गड्ढे मे चला गया दोनो को फंसता देख रामसेवक की पत्नी रामावती ने शोर मचाना शुरू किया तो बगल मे प्रहलाद का भाई jमुकेश जो की बकरी चरा रहा था भाग कर आ गया । भाई को फसा देख कर मुकेश भी ट्यूबवेल मे कूद पड़ा । शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी पहुचे जिन्होने रस्सी के सहारे तीनो को बाहर निकाला लेकिन तब तक
ट्यूबवेल मालिक रामसेवक और मुकेश की मौत हो चुकी थी । जबकि प्रहलाद को असोहा सीएचसी भेजा जहा से जिला अस्पताल रिफर कर दिया । ग्राम प्रधान पति हरिकेश यादव ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ विक्रमाजीत सिंह, एस आई रजनीकांत पाण्डेय मौके पर पहुचे और शवों का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया और परिजनो को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने आश्वासन दिया ।
एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया की ट्यूबवेल का गड्ढा गहरा होने से जहरीली गैसें से मौत की संभावना से इनकार नही किया जा सकता । पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा ।
