लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दबंग ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा सरकारी संपत्ति को लगाया जा रहा है चूना



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। ब्लाक माधौगंज के कुरसठ बुजुर्ग देहात की ग्राम प्रधान पति के द्वारा सरकार की योजनाओं व नियत को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है! ग्राम प्रधान के पति मान सिंह के द्वारा कराए जा रहे कार्यो में एक नया मामला सामने आया है पंचायत घर पुराना जो मिर्जागंज में कई वर्षों पूर्व बनाया गया था जिस जमीन को सरकार के द्वारा आवंटित किया गया था। और सरकार के द्वारा निर्देशित किया गया था कि पुरानी ग्राम पंचायत घरों की मरम्मत या उसी स्थान पर नए पंचायत घर का निर्माण कराया जाए लेकिन यहां पर ग्राम प्रधान मांडवी देवी के पति मानसिंह व ग्राम सचिव  विपरीत ही कार्य कर रहे हैं ग्राम प्रधान के चहेते लोगों ने सरकार के द्वारा पंचायत घर के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा कर रखा है जो कि प्रधान के चहेते हैं इस बजह से जमीन कब्जा मुक्त ना करा कर प्रधान पति ने तकिया में नया पंचायत घर बनाया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से भी की,लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई प्रधान ने अपने फायदे के लिए बिना प्रस्ताव के ही दूसरी जगह पर नए पंचायत घर का कार्य शुरू कर दिया है जिससे यह प्रतीत होता है कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को सरकार की नीतियों के खिलाफ काम करने की आदत सी लग गई है क्योंकि इनके खिलाफ शासन और प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाता है जिससे इन लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।