
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव बीघापुर। महिलाओं और छात्राओं को जागरुक करने के लिए महिला सशक्तिकरण प्राथमिक विद्यालय संतोषी खेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बीघापुर महिला थाना प्रभारी अर्चना ने स्कूली छात्रों व महिलाओं को उनके अधिकार बताए।महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध चाहे वह छेडखानी हो, घूरना हो,गंदे शब्दों का प्रयोग आदि कुछ भी हो
उसके खिलाफ आवाज उठाने चाहे स्वयं के साथ हो या फिर किसी दूसरे के साथ तथा इसकी शिकायत कहां, कैसे और किस प्रकार की जायेगी की जानकारी दी। 1090 , 112 आदि हेल्पलाइन नम्बरों के साथ ही अपना भी नंबर दिया।इस अवसर पर करुणा शंकर श्रीवास्तव,
डॉ रत्ना पांडेय,धर्मेंद्र कुमार, आलोक,कुलदीप ,पूनम ,मोनी , पम्मी तिवारी आदि मौजूद रहे।
