
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर,उन्नाव। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय किसान मेला देखने के लिए बीघापुर कस्बा के संदोही देवी मंदिर प्रांगण से बस में सवार होकर किसान हुए रवाना। बस को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेले में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।इस दौरान कृषि कल्याण केन्द्र प्रभारी अमित कटियार, पवन कुमार पासवान, सहायक विकास अधिकारी एजी अनिल सिंह ,भोले प्रधान , पिंटू मिश्रा, अंशू सिंह आदि मौजूद रहे।
