
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री सुरेंद्र सिंह-प्रथम के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पांडे द्वारा समस्त तहसील विधिक सेवा समिति हरदोई के तहसीलदार के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग
का आयोजन किया गया जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पांडे के अतिरिक्त तहसीलदार संडीला अंबिका प्रसाद चौधरी,तहसीलदार
सदर अवधेश कुमार तहसील सवायजपुर से लीगल एड क्लीनिक पीएलबी संजीव कुमार उपस्थित रहे।
