
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली इलाके की आंझी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सिकन्दरपुर कल्लू में स्टेट बैंक के पास शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर कददू लादकर ले जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना
में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आंझी चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। डायल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिश्रीपुर निवासी प्रेमकुमार शुक्ला पुत्र रामफूल बाइक से जा रहा था। तभी सिकंदरपुर कल्लू में स्टेट बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि शाहाबाद
पिहानी मार्ग पर सिकंदरपुर कल्लू में स्थित इंडियन धर्म कांटे पर वह मजदूरी करता है। जिससे वह रोज की तरह धर्म कांटे पर जा रहा था। तभी सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया और घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
