लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुकदमे की तारीख लेकर घर जा रहे अधेड़ की दबंगों ने पीट पीटकर की हत्या



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार       

पचदेवरा,हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में जिला सत्र न्यायालय से पेशी से लौट रहे अधेड़ को दबंगों ने लाठी डंडों व हथौड़े से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। युवक को घायल अवस्था में पड़ा देख ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डायल 108 की सहायता से सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरारी पत्योरा निवासी मोहन सिंह (40) शनिवार की दोपहर जिला सत्र न्यायालय पेशी से लौट रहे थे। जहां रास्ते में कुछ दबंगों ने उन पर लाठी डंडों व हथौड़े से हमला कर दिया। जिससे उन्हें काफी चोटें आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 108 की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहन सिंह ने पूर्व में 4 लोगों के खिलाफ 2019 में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मुकदमा खारिज हो गया था। जिसके बाद उनके विरुद्ध धारा 182 की रिपोर्ट गई थी। जिसकी तारीख लेकर घर वापस जा रहे थे रास्ते में कुछ व्यक्तियों ने उन्हें पीट पीट कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।