
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज उन्नाव द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत दस ग्रामों यथा कुंजपुर, रवनहार,केवना, सरौती, महतवानी, गौरा कठुरवा, शाहपुर, भैंसोरा, कोटवा, कटेहरु में विकास खंड स्तर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा क्रमानुसार राम किशोर (प्रभारी बीज भंडार), कैलाश कुमार टी ए, संजय कुमार टी ए, मंदीप सक्सेना बी टी एम, राधा कृष्ण

वर्मा ए टी एम, सुशील कुमार ए टी एम, सुशील कुमार ए टी एम, दिलीप कुमार टी ए, अरविंद कुमार टी ए, महेंद्र सिंह एस एम एस,रनवीर सिंह पी पी एस,किसान कल्याण पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक के रूप में राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज के कर्मचारियों द्वारा किसानों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उन्नतशील बीज, खरीफ फसलों में उचित प्रबंधन , एवं कृषि यंत्रों पर उपलब्ध अनुदान एवं उनके बेहतर उपयोग के तरीकों की जानकारी दी गयी। जिसमें ग्राम के तमाम कृषकों ने
मिलकर योजनाओं की बारीकी से जानकारी ली। बताया गया कि सभी किसान भाई अपने खेतों में बुवाई के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज से सरकारी अनुदान के साथ उन्नतशील बीज लेकर बोएं। इससे कम लागत के साथ अधिक उत्पादन होता है जिससे कृषकों को लाभ होता है, उन्होंने बताया कि कृषि के अतिरिक्त हमें अतिरिक्त लाभ के लिए केवल खेती पर ही निर्भर रह कर अपनी आय को दोगुना नहीं किया जा सकता है अपनी आय को दोगुना करने के लिए हमें मधुमक्खी पालन, पशुपालन, मत्स्य पालन भी करना होगा इससे हमें अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। बीज भंडार नवाबगंज श्री राधा कृष्ण वर्मा द्वारा बताया गया कि फसल अवशेष ना जलाए बल्कि उसे नजदीकी गौशाला में देकर उसके बदले गोबर की खाद लें
