
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लापुर सैदी खेल में एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने फांसी के फंदे पर शव लटकता देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनों ने युवती को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदी खेल
निवासी रामकिशोर की पुत्री डिम्पल (24) का विवाह फर्रुखाबाद जनपद के थाना समधन निवासी रवि के साथ हुआ था। वह रक्षाबंधन से अपने मायके अल्लाहपुर में ही रह रही थी। परिजनों ने बताया कि डिंपल का पति रवि के साथ काफ़ी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह अपने पति से अनबन थी। बीती रात डिम्पल ने मोबाइल से अपने पति रवि से बात की जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने
डिम्पल का शव लटकते देखा तो कोहराम मच गया और परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
