
सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के पिहानी में न्यू इंडिया गेस्ट हाउस पर सत्यापन बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सत्यापन बैठक में वक्ताओं ने
सपा की नीतियों को समझाते हुए घर घर वोटर लिस्ट में नाम बढवाने को कहा समाजवादी पार्टी के बूथ व सेक्टर अध्यक्षों के साथ सत्यापन बैठक कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लग गए हैं।जनादेश यात्रा, खेत खलिहान बचाओ यात्रा, प्रबुद्ध सम्मेलन,महिलासम्मेलन,व्यापारी-शिक्षक-अधिवक्ता सभा की मीटिंग के साथ ही 'हर बूथ पर यूथ' अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 22 सितंबर तक चलेगा 'हर बूथ पर यूथ' अभियान खेत-खलिहान, जनादेश समेत कई यात्राएं निकाल रही है सत्यापन बैठक में मोहम्मद अजीम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अलग-अलग अभियान चलाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की
कोशिश में लग गए हैं। सपा ने जनादेश यात्रा, खेत खलिहान बचाओ यात्रा, प्रबुद्ध सम्मेलन, महिला सम्मेलन, व्यापारी-शिक्षक-अधिवक्ता सभा की मीटिंग के साथ ही 'हर बूथ पर यूथ' अभियान की शुरुआत की है।
सपा नेता हाफिज मंसूरी ने सत्यापन बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि सात सितंबर से 'हर बूथ पर यूथ' अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मकसद बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया या गलत है, उसको दुरुस्त कराना है। पूरे प्रदेश में यह अभियान 22 सितंबर तक चलेगा।
सत्यापन बैठक में सपा नेता व पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने कहा कि बीजेपी के लोग जानबूझकर समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों का वोट कटवा दे रहे हैं या फिर एक परिवार के दो वोटों को दूसरे बूथ पर और दो वोटों को दूसरे बूथ पर करा दे रहे हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि हर बूथ पर यूथ अभियान की शुरुआत हो चुकी है। आरोप है कि अकेले गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के में कई
समाजवादी विचारधारा के लोगों का वोट कटवा दिया गया। और उन्हें दूसरे बूथ पर ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इसी साजिश को नाकाम करने के लिए हम 'हर बूथ पर यूथ' अभियान चला रहे । समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मौलाना सबीहुउद्दीन अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें ।आने वाले दिनों में सपा की सरकार बनेगी।
