
सत्यबन्धु भारत।
लखनऊ : कोरोना काल में मानवता की सेवा करने पर सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ के रहने वाले रॉयल फैमिली के नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा, एडवोकेट को मोमेंटो, तलवार और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अब तक कई संस्थानों द्वारा करोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। घर परिवार की चिंता किए बगैर मानवता की सेवा में लग कर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर के इलावा ज़रूरत की चीजें बांट कर जो पुण्य का काम किया उसके लिए नवाबजादा मासूम रज़ा की जितनी प्रसंशा की जाए कम है।

इन्हें अमन शांति समिति, शाहरुख खान फाउंडेशन, स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन, रूबरू फाउंडेशन, मदर टेरेसा फाउंडेशन, तुलसिका सेवा संस्थान, सरल केयर फाउंडेशन, भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन, बेदेही वेलफेयर फाउंडेशन, एच ई ऑर्गेनाइजेशन, एपिक इवेंट, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, हंगामा टाइम्स न्यूज, बीडीएन नेटवर्क व टीवी वन इंडिया न्यूज, इंडिया फैक्ट न्यूज, लखनऊ का अभिमान हिंदी समाचार पत्र समूह व कई और संस्थानो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अपने जान की परवाह किए बिना करोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करना यह बहुत ही अच्छा और सराहनीय कदम है। जिसके लिए कई संस्थाओं द्वारा उन्हें करोना योद्धा अवार्ड से नवाजा गया और उनके द्वारा किए गए सराहनीय कामों की भरपूर प्रशंसा की गई।

यह सच है की करोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है इसलिए हमें एहतियात बरत कर करोना को हराना है। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी और कोवीड नियमों का पालन कर के ही करोना पर जीत हासिल की जा सकती है। युद्ध स्तर पर चलने वाले टीकाकरण अभियान में हर इंसान को शामिल होना चाहिए। प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा मुफ्त टीका की व्यवस्था की गई है जो वाकई काबिले तारीफ है।
