टड़ियावां थाना क्षेत्र में अवैध खनन करते 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1 रैपर सीज एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कसा शिकंजा,खनन माफियाओं में दहशत

सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। जिलाधिकारी हरदोई अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम द्वारा अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में मंगलवार
की रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन के कुशल नेतृत्व में टड़ियावां थाना क्षेत्र में हो रहे मिट्टी खनन पर राजस्व टीम द्वारा खनन करते हुए 05 ट्रैक्टर ट्रॉली व 01 रैपर को पकड़ते हुए स्थानीय पुलिस की पोल खोल कर रख दी। उक्त कार्यवाही से जहाँ खनन माफियाओं में दहशत ब्याप्त है वहीं स्थानीय
पुलिस भी सकते में है।जिला प्रशासन को काफी समय से मिल रही सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सदर (ज्वाइंट मजिस्ट्रे)दीक्षा जैन के नेतृत्व में नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा द्वारा राजस्व टीम के साथ टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में अवैध मिट्टी खनन करते हुए 03 मिट्टी से भरी
व 02 ट्रैक्टर ट्रॉली खाली एवं 01 रैपर को पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।इस सम्बन्ध में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन ने बताया कि पकड़े गए सभी ट्रैक्टर-ट्राली व रैपर को लेकर नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा की तहरीर पर सम्बन्धित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
